Pages

Tuesday, February 3, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य गठन होने के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती महोत्सव आयोजन किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ राज्य गठन होने के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती महोत्सव  आयोजन किया जा रहा है 



इसी  तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा केरा वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम गोधना  में आज दिनांक 03/02/2026 को छत्तीसगढ़ रजत  महोत्सव  का आयोजन किया गया l आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लोकेश शुक्ला जी अध्यक्ष ,श्री घासीराम कश्यप जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि श्री रमेश साहू BDC,श्री अजय साहू सरपंच ग्राम पंचायत गोधना,श्री बसंत साहू उपसरपंच ग्राम गोधना, श्री चंद राम साहू   एवं सहायक यंत्री आशीष लहरे,  कनिष्ठ यंत्री केरा मनोज सोनी और लाइन मेंन बीरेंद्र कुमार बंजारे सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे l कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विगत 25 वर्षों में  संरचना विकास, एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई । साथ ही नगर वासियों  को विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी के माध्यम से विशेष कर शासन की महत्वपूर्ण योजना*प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना* जानकारी प्रदान की गई। अतिथियों ने अपने उद्घोषणा में विद्युत विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, एवं 25 वर्षों में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां हेतु बधाई दी गई। साथ ही विद्युत विभाग के कर्मचारी की लगातार मेहनत हेतु सराहना करते हुए उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर विद्युत बिल का भुगतान करते हुए विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करेंl 

 सहायक यंत्री आशीष लहरे ने बताया कि जांजगीर जिले में उपभोक्ताओं की संख्या में 25 साल में 2 लाख से वृद्धि हुई है, साथ ही विद्युत विभाग द्वारा विद्युत लाइनें ट्रांसफार्मर एवं कनेक्शन की संख्या में अनुपातिक कार्य करते हुए उपभोक्ताओं का हमेशा ख्याल रखा गया है l 

शिविर में एकल बत्ती कनेक्शन धारी ऐसे उपभोक्ता जो सजग रूप से विद्युत का मितव्ययिता के साथ उपयोग कर रहे हैं एवं ऐसे घरेलू गैर घरेलू , कृषि पंप उपभोक्ता जो बिना किसी विलंब के सही समय पर विद्युत का भुगतान कर देते हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l शिवरीनारायण क्षेत्र के

प्रधानमंत्री मुक्त बिजली बिल योजना के प्रथम पांच हितग्राही जिसमें श्री राधेश्याम ग्राम केरा,श्री संधवा राम ग्राम कनसदा,श्री अयोध्या प्रसाद रघुबहरा एवं ऐसे उपभोक्ता घरेलू,गैर घरेलू,कृषि  जो लगातार बिजली बिल भुगतान कर रहे है क्रमशः श्री रंग नाथ ग्राम तुलसी,श्री रामानंद ग्राम तुलसी,श्री गौतम रत्नाकर ग्राम दुरपा श्री दिलेश्वर काटले ग्राम गोधना  को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l शिविर में हितग्राहियों के अलावा भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थित रहे l

No comments:

Post a Comment