Pages

Sunday, February 8, 2026

भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में ललित कश्यप की उल्लेखनीय सहभागिता

भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में ललित कश्यप की उल्लेखनीय सहभागिता



शिवरीनारायण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024–25 के अंतर्गत शिवरीनारायण मंडल एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा एवं कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता ललित कश्यप को आज सम्मानित किया गया।

शिवरीनारायण मंडल और पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अत्यंत वरिष्ठ एवं पुराने भाजपा कार्यकर्ता परमानंद कश्यप के सुपुत्र ललित कश्यप ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस अग्रणीय सेवा भाव और संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए आज शिवरीनारायण विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहब द्वारा उन्हें पुष्पहार भेंट कर बधाई दी गई।

इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने ललित कश्यप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से ही संगठन और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने भविष्य में भी पार्टी हित में इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने ललित कश्यप के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment