Thursday, February 12, 2026

शिवरीनारायण माघ मेला में सत्य निजनाम बोध संस्थान का नि:शुल्क भोजन भंडारा प्रारंभ

धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में आयोजित पावन माघ मेला के अवसर पर इस वर्ष भी पिछले वर्षों की भांति श्रद्धा, सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। 



परम पूज्य सत्य गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी एवं परम वंदनीय गुरुमाता सत्य लीला देवी जी के पावन सानिध्य में सत्य निजनाम बोध संस्थान द्वारा नि:शुल्क भोजन भंडारा का भव्य आयोजन किया गया है।

मेला प्रभारी शिवशंकर साहू जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भंडारा पूर्णतः नि:स्वार्थ सेवा भाव से संचालित किया जा रहा है। शिवरीनारायण माघ मेला में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिन्हें बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठाकर प्रसाद स्वरूप भोजन कराया जा रहा है। अन्नदान की इस पावन परंपरा के माध्यम से सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया जा रहा है।

भोजन भंडारा प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक संचालित होगा तथा यह सेवा 01 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक निरंतर चलेगी।

संस्थान के अध्यक्ष एस.आर. तेली जी के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हो रहा है।

भोजन भंडारा प्रभारी में शिवशंकर साहू जी, मयाराम बरेठ, धनंजय साहू, बोधराम साहू, अकादशीया एवं संतोष दास अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन सभी के मार्गदर्शन में भोजन भंडारा संपन्न हो रहा है

सेवाभावी कार्यकर्ताओं में छतराम कश्यप, अंतराम पटेल, जागृत विश्वकर्मा, लखन साहू, अरविंद साहू एवं शत्रुहन यादव सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता तन-मन से सेवा में जुटे हुए हैं।

मेला क्षेत्र में भंडारे की सुव्यवस्थित व्यवस्था, स्वच्छता एवं अनुशासन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालु प्रसन्नता और श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

इस प्रकार सत्य निजनाम बोध संस्थान द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य माघ मेला की गरिमा को और भी बढ़ा रहा है तथा मानव सेवा ही माधव सेवा के संदेश को चरितार्थ कर रहा है

No comments:

Post a Comment