Showing posts with label Tranding. Show all posts
Showing posts with label Tranding. Show all posts

Tuesday, September 27, 2022

नवयुवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा महोत्सव पूजन पर निकाली गई भव्य कलशयात्रा शारदीय नवरात्रि का पर्व पुरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाता हैं,

 नवयुवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा महोत्सव पूजन पर निकाली गई भव्य कलशयात्रा शारदीय नवरात्रि का पर्व पुरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाता हैं,


इसी कड़ी में जांजगीर चाँम्पा जिला के अंतर्गत नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बर्रा में नवयुवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा पूजन महोत्सव एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया हैं,

जिसमें सैकड़ों की संख्या में गांव के समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर दुर्गा पंडाल से सिध्द बाबा के समीप जलभर कर मां दुर्गा प्रांगण पहुंचे ,

वहीं नवयुवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नौ दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन रखा गया हैं ,नवरात्रि के पहला दिन कलश स्थापना कर मूर्ति स्थापना किया गया

नवयुवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा जसगीत गायन प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया हैं जिसमें प्रथम पुरस्कार 5001 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3001 रूपये, तृतीय पुरस्कार 2001 रू रखा गया हैं, वहीं संगीतमय श्रीराम कथा का व्यास आचार्य श्री रघुनाथ दास महाराज जी के सानिध्य में किया जाएगा, इस कार्यक्रम में नवयुवा दुर्गा उत्सव समिति व समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे


*संगीतमय श्री राम कथा एवं दुर्गा पूजन महोत्सव*


कथा व्यास रधुनाथ दास जी महाराज ने कहा कि ग्राम पंचायत बर्रा के समस्त ग्रमवासी के सहयोग से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए भव्य कलश यात्रा निकाला गया था ,वहीं संगीत मय श्री राम कथा का आयोजन किया गया हैं ,वहीं कलशयात्रा मां दुर्गा के प्रांगण से सिद्ध बाबा मंदिर तक निकाली गई ,जहां से पवित्र जलभर कर सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को दिया गया हैं.और नौ कन्या सहित गांव की महिलाएं भाई बहन सभी शामिल होकर इस कलशयात्रा के शोभायात्रा को पुर्ण  ढंग से सिद्ध बाबा जी के सेवा में समर्पित कर प्रार्थना किए हैं कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी हुआ हैं ,वहीं कोविड नाईनटी अर्थात कोरोना महामारी के लगभग ढाई साल बाद ग्राम पंचायत बर्रा में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन एवं दुर्गा पूजन महोत्सव का पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा हैं ,और इस श्रीराम कथा के पावन कथा को रसपान करने के लिए आप सभी भाई बहन सादर आमंत्रित हैं।



कन्नौजिया कुर्मी युवा संगठन, छत्तीसगढ़ का चुनाव हुआ संपन्न अध्यक्ष महेंद्र कश्यप

 कन्नौजिया कुर्मी युवा संगठन, छत्तीसगढ़ का चुनाव हुआ संपन्न अध्यक्ष महेंद्र कश्यप


 कनौजिया कुर्मी युवा संगठन का  चुनाव गिधौरी में हुआ संपन्न जिसमें पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज चुनाव किया गया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसमे अध्यक्ष के रूप में महेंद्र कश्यप को नियुक्त किया गया ,महेंद्र कश्यप ने कहा कि मैं समाज के हित के लिए  हमेशा तत्पर रहूंगा मै अपने पद का कहीं भी दुरुपयोग नही करूँगा। वही पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर कश्यप ने  मंच को संबोधित करते हुए कहा कि कनौजिया कुर्मी युवा संगठन हमेशा समाज को आगे लाने के लिए कार्य करेंगी ,समाज में अधिक से अधिक शिक्षित बने कन्नौजिया कुर्मी युवा संगठन छत्तीसगढ़ की चुनाव सह बैठक को  गिधोरी मे संपन्न हुवा, जिसमे निम्नानुसार सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का गठन किया गया अध्यक्ष महेंद्र कश्यप (कामता ) उपाध्यक्ष  तुलाराम कौशिक (तिलाई) घासीराम कश्यप (सिघुल) देवेंद्र कश्यप (टूंडरा /गिधोरी) महासचिव लक्ष्मीकांत कश्यप (शिवरीनारायण) सचिव अंगद कश्यप (कुकदा) सहसचिव  रामकृष्ण कश्यप (तागा) कोषाध्यक्ष श्याम कश्यप (मल्दा) उपकोषाध्यक्ष  राजीव कश्यप (बिलासपुर)। मिडिया प्रभारी  मेलाराम कश्यप (रिंगनी). गौरव रायसागर (कचन्दा) अटल कश्यप (कुकदा) परिक्षेत्रीय पदाधिकारी  सर्वा परिक्षेत्र अध्यक्ष रामप्रकाश वर्मा (सेमरा )2. सलखन परिक्षेत्र अध्यक्ष  विष्णु अवतार कश्यप (लोहरसी) 3. डोंगाकोहरौद परिक्षेत्र अध्य्क्ष : महेंद्र रायसागर (ससहा)।आगामी बैठक मे महिला संगठन व परिक्षेत्रीय परिक्षेत्रीय  पदाधिकारीयों का गठन किया जायेगा  उक्त पदाधिकारीयों का कार्यकाल 3 वर्ष होगा ,स्व.चंद्रकली रायसागर पति स्व. डॉ. भुखन लाल रायसागर के दशगात्र मे मिस्ठान वितरण न क़र सामान्य भोज करने कुरीति मिटाने का सफल प्रयास हेतु सुपुत्र महेंद्र रायसागर को, संगठन द्वारा प्रशस्ती पत्र, श्रीफल के द्वारा सम्मान किया गया  नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को कोटिशः बधाइयाँ व सुभकामनाये हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास हैँ कि यह ऊर्जावान टीम,संगठन व समाज विकास मे अग्रणी रहेंगे



Monday, September 5, 2022

छत्तीसगढ़ में निषाद पार्टी ने भरी बेलतरा विधानसभा से चुनावी हुंकार

 छत्तीसगढ़ में निषाद पार्टी ने भरी बेलतरा विधानसभा से चुनावी हुंकार

निषाद पार्टी के द्वारा बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में चुनावी सभा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए  जिसमे उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज मे जो निर्बल शोषित वर्ग के लोग हैं उन्हें जागरूक एवं संगठित करना है एवं सब मिलजुलकर आगामी विधानसभा में अपनी ताकत दिखाते हुए सदन के पटल पर निर्बल शोषित वर्ग को sc वर्ग में सम्मिलित करने की बात कही , वहीं इसी तारतम्य में प्रदेश अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभाओं में अपना प्रत्याशी उतारने की बात कही ।

कार्यक्रम के सदस्यता अभियान में प्राथमिक सदस्य के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई जिसमे प्राथमिक सदस्य संतोष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप निषाद कबीरधाम, जिलाध्यक्ष तिलक निषाद धमतरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ निषाद, प्रदेश महासचिव इंदल निषाद, राम प्रसाद केवट, हर प्रसाद निषाद अध्यक्ष जाली लगरही क्षेत्र, संतोष निषाद सरपंच गोंदईया, अर्जुन केवट बिलासपुर राधेश्याम कोरी अध्यक्ष राम कृष्ण धीवर. कृष्ण कुमार दीवार सुंदर केवट लखनऊ धनीराम रजक नारद केवट राम कुशल धीवर. गोकुल धीवर

जिलाध्यक्ष राम सागर निषादजिला महासचिव भागीरथी निषाद जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शैलेंद्र निषाद जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोना निषाद महिला मोर्चा जिला महासचिव डॉ अंजू केवटमीडिया प्रभारी सूरज निषाद बिलासपुर राजकुमार निषाद प्रचार सचिव बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष माधव निषाद बेलताराडॉक्टर मेघनाथ निषाद डॉक्टर अरुण निषाद संतोष धीवर मुरारी धीवरजवाहर निषाद सीताराम निषाद राजू निषाद दवा निषाद महेश निषाद जगत निषाद सेवक राम सुखदेव चपरासी सुखी निषाद सेमराजन सभा मे प्रदेश उपाध्यक्ष हजारी लाल निषाद, बेलतरा विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे माधव सिंह केंवट , जांजगीर जिलाध्यक्ष बसंत कैवर्त्य, उपाध्यक्ष त्रिपति नाथ कैवर्त्य, बिलासपुर जिलाध्यक्ष राम सागर निषाद, प्रदेश सचिव इंदल निषाद, मुकेश केंवट, युगपाल केंवट व भारी संख्या में लोग शामिल हुए