मेला ग्राउंड स्थित कैफेटेरिया में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
शिवरीनारायण। नगर के मेला ग्राउंड स्थित रामायणा कैफेटेरिया में मंगलवार को नवनियुक्त एल्डरमैन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े उपस्थित थे। समारोह में एसडीएम भावना साहू ने नवमनोनीत एल्डरमैन संदीप यादव,महेश केशरवानी एवं आयुष केडिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि एल्डरमैन की जिम्मेदारी नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और नागरिक हितों को प्राथमिकता देने की है। उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन से निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।वही मंच को संबोधित करते हुए नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत ने कहा कि तीन एल्डरमैन की नियुक्ति से नई ऊर्जा मिलेगी,नगर पंचायत की पूरी टीम मिलकर नगर विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे। थवाईत ने सभी नवमनोनीत एल्डरमैन को बधाई दी।शपथ लेने के बाद संदीप यादव, महेश केशरवानी एवं आयुष केडिया ने नगर के सर्वांगीण विकास और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने नवमनोनीत एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा अंबेश जांगड़े,जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला, न.पं.अध्यक्ष राहुल थवाईत , तहसीलदार महेंद्र लहरे,सीएमओ कन्हैया निर्मलकर, सरस्वती मिलाप साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण,पार्षदस्नेहलता सोनी, दिव्या यादव,चेतन विक्की सोनी,योगेश आदित्य,सत्येंद्र केंवट, ओम प्रकाश शर्मा, पवन सुल्तानिया,विक्कू के. वा.सहित नगर पंचायत शिवरीनारायण के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कोमल साहू एवं आभार प्रदर्शन रवीन्द्र साहू ने किया।









