स्व० डॉ० गीता प्रसाद गुप्ता 40वाँ स्मृति समारोह पर निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं रक्त दान शिविर / भजन एवं शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया
डॉ० गीता प्रसाद गुप्ता जी के पावन पुन्य 40वाँ स्मृति समारोह दिनांक-20.02.2026 को श्री सांदीपनी विज्ञान संस्थान महाविद्यालय परिवार राहौद द्वारा स्मृति समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रुप में श्री श्री गोपालदास (महाराज) मारुती धाम देवरघटा, मनोहर भण्डारी (महायोग धारा आश्रम बिजौर) बिलासपुर, पं. दिनेश दुबे जी (भागवताचार्य) पुरगांव (बिलाईगढ़), लखन लाल दास जी, महाराज मारुती धाम मेंहदी, श्रीमती शेषराज हरवंश जी (विधायक) पामगढ़, तरुणधर दीवान (कुलसचिव) शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़, ए.के. सोनी (सयुक्त संचालक) बिलासपुर संभाग, गणेश गुजराल (अधिवक्ता जांजगीर) मेम्बर स्टेट बार काउंसलिंग छत्तीसगढ़, के.ए. अंसारी (वरिष्ठ अधिवक्ता) बिलासपुर, लक्ष्मण मुकीम (पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस) एवं वरिष्ठ नागरिक अकलतरा, राम कुमार पटेल (पूर्व अध्यक्ष शाकाम्बरी बोर्ड) छत्तीसगढ़ शासन, गुलाब सिंह चंदेल (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा) जांजगीर-चांपा, रवि परसराम भारद्वाज (पूर्व सांसद प्रत्याशी) जांजगीर-चांपा, संतोष लहरे पूर्व प्रत्याशी भाजपा (विधानसभा पामगढ़), चैतराम खटकर (वरिष्ठ नागरिक) पामगढ़, भूपेंद्र सिंग गांधी (वरिष्ठ नागरिक) पामगढ़, लहुरमन साहू (वरिष्ठ नागरिक) कमरीद, दुर्गेश्वर तिवारी (वरिष्ठ अधिवक्ता पामगढ़) कोसला, कमला खुंटे (जिलाध्यक्ष बसपा) जांजगीर-चांपा, पं. रघुराज पांडेय (प्रथम अध्यक्ष नगर पंचायत) जांजगीर-नैला, एवं डॉ० लक्ष्मी देवी गुप्ता (धर्मपत्नी) की अध्यक्षता में व संतोष कुमार गुप्ता जी, अध्यक्ष शासी निकाय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य व समस्त स्टाफगण द्वारा स्व० डॉ० गीता प्रसाद गुप्ता शैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में दिनेश दिनकर प्रा०स्वास्थ केन्द्र राहौद, सुनंदा गोस्वामी आर्युवेद चिकित्सा अधिकारी आर्युवेदिक हास्पिटल राहौद, एवं रक्त दान संग्रह संकट मोचन ब्लड सेन्टर, शिवरीनारायण द्वारा 150 व्यक्तियो का रक्त संग्रहण किया व 350 व्यक्तियो नेत्र रोग जांच करने पर 100 व्यक्तियो का नेत्र में मोतियाबीन पाया गया, जिसे मोतियाबीन आपरेशन हेतु एम०जी०एम० हॉस्पिटल ले जाया गया। महाविद्यालय में विविध गतिविधियां एवं प्रथम स्थान प्राप्त किये गये छात्र/छात्राओं को श्री सांदीपनी रत्न एवं प्रशस्ति पत्र व मुमेन्टों दिया गया। एवं गांव के अति निर्धन परिवार को कम्बल, साल, अन्य सामाग्री वितरण किया गया। व साथ ही कार्यक्रम में भजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर स्व० डॉ० गीता प्रसाद गुप्ता 40वाँ स्मृति समारोह सम्पन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment