डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न ऋण योजनाओं की दी जानकारी, ग्राहकों ने बेहतर सेवा की सराहना की
छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शिवरीनारायण शाखा अब तुस्मा रोड स्थित अपने नए भवन से संचालित होगी। बुधवार, 22 जुलाई 2026 को बैंक के नवीन भवन परिसर का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अरोरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री अरोरा ने ग्राहकों को बैंक की आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई एवं अन्य डिजिटल सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। साथ ही बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्राहकों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया।इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों ने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही बेहतर सेवाओं की सराहना की।
उन्होंने शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार, त्वरित सेवा और नए भवन में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि इससे क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुगम बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक (कोरबा) नितिन चौधरी, शाखा प्रबंधक अखलेश कुमार वर्मा, प्रबंधक जय शंकर चौधरी, प्रबंधक किशोर कुमार सोने, सहायक प्रबंधक शंकर सिंह ठाकुर, कुमारी आकृति सिंह, पार्षद ओमप्रकाश साहू, मनोज तिवारी सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।
तुस्मा रोड स्थित नए भवन में स्थानांतरण के साथ बैंक की शाखा अब अधिक आधुनिक वातावरण में ग्राहकों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी


No comments:
Post a Comment