गिधौरी चौक से शिवरीनारायण महानदी पुल पहुंच मार्ग पर 300 मीटर लंबाई में सीमेंट-कंक्रीट सड़क निर्माण का काम किया जाना है।
निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने के कारण यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक बल और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं।यह व्यवस्था 25 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।यानी करीब एक महीने तक गिधौरी से शिवरीनारायण महानदी पुल पहुंच मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से सुगम यातायात और वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक रूट डायवर्जन सुनिश्चित करने को कहा है।अब देखना होगा कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था कितनी सुचारु रहती है और वाहन चालकों को कितनी राहत मिलती है।


No comments:
Post a Comment