रायपुर राज्य कर्मचारी संघ छतीसगढ़ का प्रदेश कार्यसमिति बैठक रायपुर कलेक्ट्रेट स्तिथ सभा कक्ष मे सम्पन्न हुई, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी सेवानिवृत हो चुके पदाधिकारीयों का सम्मान श्रीफल, भगवा गमछा, गुलाब पुष्प एवं मोमेंटो से किया गया ।
बैठक के उदघाटन सत्र मे माननीय योगेश दत्त मिश्रा जी अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन (राज्य मंत्री दर्जा), माननीय गौरव कुमार सोनी जी अखिल भारतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, माननीय आर. के. श्रीवास्तव जी अखिल भारतीय महामंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, माननीय विपन कुमार डोंगरा जी प्रभारी छ. ग., माननीय संघ ध्वनि सिंह जी बनाफर प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ छ. ग.,माननीय अश्वनी कुमार चेलक जी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ छ. ग.,राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, माननीय मोहन एंटी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनिर्माण कर्मकार संघ छ. ग. जिला मंत्री bms परमेश्वर कंन्नोजे जी उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्री बोधी राम निषाद प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ छ. ग. ने किया। राज्य कर्मचारी संघ छ. ग. प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग अध्यक्ष, सचिव, जिला संयोजक, सह संयोजक एवं प्रकोष्ठ प्रमुख, सह प्रमुख उपस्थित रहे। विगत छ: माहो मे हुए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी छः माहो की कार्य योजना बनी जिसमे अगला प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक धमतरी, अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग निश्चित हुवा साथ ही आगामी भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित एक ओक्टूबर की आंदोलन आक्रोश रैली मे प्रदेश के समस्त विभागों की कर्मचारी अधिकारियो की हजारों की सख्या मे उपस्थिति होंगी अपनी विभिन्न मांगो को लेकर। संगठन विस्तार के लिये आगामी तीन माह मे जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी इकाई का गठन सम्पन्न कर लिया जावेगा। माननीय विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छ. ग. शासन से प्रतिनिधि मंडल सौजन्य भेट कर कर्मचारी अधिकारियो की लंबित मांगो के समाधान हेतू चर्चा करेंगे जैसे केंद्र के समान दो प्रतिशत महगाई भत्ता देय तिथि से लागु हो, छतीसगढ़ मे भी मध्य प्रदेश शासन मे लागु चतुर्थ समयमान वेतन मान लागु हो, अलग अलग विभागों मे कार्यरत जैसे राजस्व विभाग मे पदस्थ पटवारी, स्वास्थ विभाग मे पदस्थ कर्मचारी सहित अन्य विभागों की लंबित पदोन्नति का लाभ दिया जावे, शिक्षा विभाग मे शिक्षक साथियों की सेवा गणना नियुक्ति तिथि से किया जावे तथा 2010 से पूर्व पदस्थ शिक्षको शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया जावे,पंचायत विभाग मे कार्यरत पंचायत सचिवों का शासकीय करण किया जावे, महिला बाल विकास मे कार्यरत पर्यवेक्षको का वेतन विसंगति दूर किया जावे प्रस्ताव पारित कर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। बैठक मे उपस्थित पदाधिकारी श्री ओ पी पाल प्रदेश वित मंत्री भारतीय मजदूर संघ छ. ग.,श्री वीरेंद्र नामदेव, श्री टी आर देवांगन जी,श्री अमोद श्रीवास्तव जी, श्री मनी राम कौशिक जी, डॉ. विनोद वर्मा जी,श्री एल. एन. वर्मा जी, श्री मनोहर चंदेल जी, श्री खुमान सिंह जी, श्री तार सिंह बोस जी, श्री लच्छु राम निषाद जी, श्री लोचन साव जी, श्री विजय केवर्त जी, श्री मोहम्मद अंसारी जी, श्री वीरेंद्र देवांगन जी, श्री प्रकाश सिंह जी, श्रीमती सरोज खोबरागणेश जी, श्रीमती रश्मिता मिश्रा जी, श्रीमती कशीश मानिकपुरी जी, सुश्री प्रियंका सिंह सेंगर जी, डॉ शशिभूषण शर्मा जी, श्री वीरेंद्र देशलहरा जी, श्री वीरेंद्र यदु जी, श्री चन्द्रिका पाण्डेय जी, श्री पुष्पराज चंदेल जी, श्री नागेंद्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या मे कर्मचारी अधिकारी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक मे उपस्थित माननीय अतिथियों ने सम्बोधन किया उक्त जानकारी प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ छ. ग. श्री बोधी राम निषाद जी द्वारा दिया गया।

No comments:
Post a Comment