Wednesday, August 5, 2026

शिवरीनारायण पहुंचे गिरीश देवांगन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

प्रदेश सचिव संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ आतिशी स्वागत, श्री शिव महापुराण कथा में हुए शामिल



शिवरीनारायण। धर्म एवं अध्यात्म की नगरी शिवरीनारायण में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में  छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन शामिल हुए। उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर फूल-मालाओं एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

स्वागत के पश्चात गिरीश देवांगन श्री शिव महापुराण कथा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने कथा व्यास पंडित युवराज पांडे से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इसके बाद गिरीश देवांगन प्रदेश सचिव संदीप अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की रीति-नीति, संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अंबेडकर चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ गिरीश देवांगन का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव संदीप अग्रवाल ने कहा कि गिरीश देवांगन का शिवरीनारायण आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

धार्मिक आयोजन और संगठनात्मक बैठक के माध्यम से शिवरीनारायण में आध्यात्मिक आस्था एवं संगठनात्मक सक्रियता का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।इस दौरान शिवरीनारायण राहौद नवागढ़ पामगढ़ ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ों के संख्या में उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment