शिवरीनारायण। शासन के निर्देशानुसार सेजेस विद्यालय शिवरीनारायण में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन कर दिया गया है।
विद्यालय के सुचारु संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा पालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 20 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
समिति में मुकेश कर्ष को अध्यक्ष, पूनम भट्ट को उपाध्यक्ष तथा बसंत देवांगन को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के नए प्रावधान के अनुसार शाला प्रबंधन समिति में पालकों एवं अभिभावकों की सहभागिता को प्राथमिकता दी गई है, जिससे विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाई जा सके।
समिति के अन्य सदस्यों में सत्येंद्र केवट, गणेश यादव, कमलेश केवट, अजय कुमार कैवर्त्य, रमेश साहू, धनेश्वरी केसरवानी, मीना पवार, कोमल साहू, तेरस राम कुर्रे, घनश्याम साहू, विनयलता जलतारे, वीरेंद्र तिवारी, हरीश चंद देवांगन, चंद्रशेखर देवांगन, सविता साहू तथा उत्तम शर्मा शामिल हैं।
नवनिर्वाचित समिति विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए कार्य करेगी। समिति के गठन पर स्थानीय नागरिकों, पालकों एवं शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।

No comments:
Post a Comment