Wednesday, August 12, 2026

निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत 37 छात्राओं को साइकिल वितरण

शिवरीनारायण। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय शिवरीनारायण में आज निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 37 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। 




कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा उनकी नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राहुल थवाईत जी, अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण रहे। इस अवसर पर श्री संजय अग्रवाल जी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण, श्री विनोद शर्मा जी पार्षद, श्री सतेंद्र केवट जी पार्षद, श्री चंद्रकांत तिवारी जी, सदस्य माध्यमिक शिक्षा मंडल, श्रीमती नूतन भट्ट जी, उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, श्रीमती धनेश्वरी केसरवानी, श्री देवचरण यादव, श्री भवानी शंकर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

           अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी अतिथियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने और नियमित रूप से विद्यालय आने का संदेश दिया।

       कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.के. देवांगन सहित व्याख्याता श्री आर.के. साहू, श्री जी.पी. साहू, श्री सी.एस. देवांगन, श्री एच.सी. देवांगन, श्री व्ही.पी. तिवारी, श्री व्ही.एल. जलतारे, श्रीमती सविता साहू, श्री उत्तम शर्मा एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

           विद्यालय परिवार ने शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना को छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। 

    कार्यक्रम का संचालन कोमल साहू ने किया और अतिथियों को टी आर कुर्रे ने आभार प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment