राहौद। जीपीडी अंजोर फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर भागवत देवांगन की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
समिति के प्रहलाद देवांगन एवं गयाराम चंदेल ने बताया कि विगत 8 वर्षों से फाउंडेशन द्वारा राहौद में स्वर्गीय डॉक्टर के नाम से नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।आज कारगिल दिवस के अवसर पर 10 वा रक्तदान शिविर हुआ इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
रक्तदान करने वाली सीमा देवांगन ने कहा कि "रक्तदान महादान है। इससे आत्मीय खुशी मिलती है और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का अवसर प्राप्त होता है।"
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी रक्तदाताओं को फल एवं जूस का वितरण भी किया गया।
प्रहलाद देवांगन ने कहा कि सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा बिलासपुर ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।
इस अवसर पर ब्लड बैंक की टीम, चिकित्सक, स्टाफ तथा आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment