बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गौवंशों एवं आम नागरिकों की सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से बलौदा बाजार–गिधौरी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे विचरण करने वाले गौवंशों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का विशेष अभियान चलाया गया।
बरसात एवं रात्रि के समय सड़क पर बैठे गौवंश अक्सर वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी समस्या के समाधान हेतु फाउंडेशन के सदस्यों ने गौवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाकर उन्हें रात में दूर से भी आसानी से दिखाई देने योग्य बनाया।
फाउंडेशन का उद्देश्य केवल गौ संरक्षण ही नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। संस्था ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेषकर रात्रि एवं बरसात के मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और सड़क पर बैठे गौवंशों के प्रति संवेदनशील रहें।
"एक छोटी सी सावधानी, आपकी और किसी बेजुबान की जान बचा सकती है।"
प्रमुख रूप से इस जनहित अभियान में प्रदेश युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश यादव,जिला कार्यकारणी अध्यक्ष नूतन यादव,जिला उपाध्यक्ष रूपेन्द्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष आयुष कैवर्त्य, जिला उपाध्यक्ष बादल साहू, गौरव साहू,शनि राजपूत,विनोद, विंशू कोसले,भागवत साहू,झींगल यादव, मोनटी,ध्रुव दुबे अन्य नगर वासी उपस्थित रहे..।।

No comments:
Post a Comment