Friday, August 14, 2026

शिवरीनारायण में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
































स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत शिवरीनारायण के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 



सुबह 10 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल से शुरू हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पंचायत पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, एकता और राष्ट्र सम्मान का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा स्वामी आत्मानंद स्कूल से शुरू होकर अंबेडकर चौक, थाना चौक और मध्यनगरी चौक होते हुए नगर पंचायत परिसर पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान का परिचय दिया।

आयोजकों ने सभी लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और देशभक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान पूरा शिवरीनारायण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के संदेश के साथ शिवरीनारायण में निकली यह तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दे गई। इस बीच पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राहुल थवाईत अध्यक्ष नगर पंचायत, महामंत्री आकाश यादव, वही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय से बसंत देवांगन, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा, एवं शिक्षक कोमल साहू, तेरस राम कुर्रे, सतनारायण यादव, रेशमा उरांव, एवं छात्र छात्राएं व नगर वाशी मौजूद रहे


No comments:

Post a Comment