राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ त्रिवार्षिक अष्टम अधिवेशन मे सम्मिलित हुए माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ. ग. महगाई भत्ते की घोषणा एवं बोधी राम निषाद बने प्रदेश महामंत्री
बेमेतरा (रायपुर) - बीते दिनों रोहिनीपुरम सरस्वती संस्थान रायपुर मे राज्य कर्मचारी संघ छतीसगढ़ का त्रिवार्षिक अष्टम अधिवेशन सम्पन्न हुवा जिसमे छतीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी उद्घाटन सत्र मे सम्मिलित हुए स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ छ. ग. द्वारा कर्मचारी अधिकारियो की महगाई भत्ता सहित विभिन्न मांगो को रखा जिससे माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने उदबोधन मे महगाई भत्ता की घोषणा किया और शेष मांगो के लिए कमिटी गठित कर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया इससे सम्पूर्ण छतीसगढ़ मे राज्य कर्मचारी संघ से जुड़े हुए समस्त कर्मचारी अधिकारी सहित सभी विभागों के हर्ष उल्लास है एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जी ने समस्त कर्मचारी अधिकारियो को सरकार की रीढ़ कहा साथ ही सरकार की छवि और कार्यों के सफल संचालन मे कर्मचारी अधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका रहता है। मंच संचालन अश्वनी चेलक एवं बोधी राम निषाद ने आभार कर मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समापन सत्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छ. ग. प्रान्त प्रचारक माननीय अभय कुम्भकार जी ने अपने सम्बोधन मे पंच परिवर्तन विषयो कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य पर कर्मचारी अधिकारियो को अपने जीवन मे अनुशरण करते हुए समाज जागरण मे अपना भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की। छतीसगढ़ के समस्त जिला से आये कर्मचारी अधिकारीयों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया गया। माननीय आर. के. श्रीवास्तव राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा नवीन पदाधिकारीयों की घोषणा किया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चेलक, प्रदेश महामंत्री बोधी राम निषाद, प्रदेश संगठन मंत्री लता दीक्षित एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ विनोद वर्मा बनाये गए। प्रदेश महामंत्री बोधी राम निषाद ने कहा की अतिशीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओ को स्थान दिया जायेगा साथ ही निरंतर जो कर्मचारी अधिकारियो के हितो को समय समय पर सरकार को अवगत कराया जायेगा और निश्चित ही साय सरकार किसान आम जनता के हितो के साथ साथ कर्मचारियों के हितो के लिए प्रतिबद्ध जिन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री साय जी ने महगाई भत्ते की घोषणा कर कर्मचारीयों की भी हितैषी सरकार है अपनी सम्बोधन मे कहा और किया। प्रमुख रूप से केबिनेट मंत्री माननीय खुशवंत साहेब, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गौरव सोनीजी , श्रम बोर्ड अध्यक्ष छ ग शासन यज्ञ दत मिश्रा जी, भारतीय मजदूर संघ छ ग कार्यकारी अध्यक्ष नरोतम घृतलहरे जी, वीरेंद्र नामदेव, पूरन पटेल, रिखी राम साहू, रमहलू सार्वा, शशिभूषण शर्मा, रवि आमदे, नालेश्वर साहू, मेघनाथ वर्मा, मनोहर चंदेल, विजय निषाद सहित हजारों की संख्या मे कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment