शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, शिवरीनारायण में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सहभागिता रही। पूरे विद्यालय परिसर में शिक्षा के प्रति उत्साह और नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत का उल्लास देखने को मिला।कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति माननीय श्री नारायण चंदेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, ,अंबेश जांगड़े जिला अध्यक्ष, चंद्रकांत तिवारी सदस्य, माध्यमिक शिक्षा मंडल श्रीमती सत्यलता मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष , गगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष), राहुल थवाईत अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल,प्रकाश बिल्लू बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश शर्मा (प्रधान पाठक), बी के देवांगन (प्राचार्य), अमन केसरवानी (शैक्षिक समन्वयक), अशोक पाटले (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़), हरिराम जायसवाल (परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा), श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती अंजना सिंह, श्री तरुण साहू (एबीईओ, नवागढ़), श्री चंद्रशेखर महतो, टी आर कुर्रे, रमेश साहू, सत्यनारायण यादव ,श्रीमती मीनाक्षी केसरवानी, वि खंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़, राकेश कुमार सोनी, दुष्यंत कुमार भर्तृहरि तथा विकासखंड नवागढ़ एवं पामगढ़ के शिक्षा विभाग के अधिकारी, व्याख्याता, शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आकर्षक क्षण तब आया जब नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-चंदन लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, स्कूल बैग, जूते, मोजे एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने पालकों से प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नियमित प्रवेश एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था, अनुशासन एवं भव्य आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायी बताया।सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंट्स भेंट किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन व्याख्याता कोमल साहू एवं श्रीमती सुश्री रेशमा उरांव ने किया। अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए न्योताभोज की व्यवस्था की गई

No comments:
Post a Comment