Tuesday, July 7, 2026

नई दिल्ली में गूंजी छत्तीसगढ़ की सहकारिता की आवाज, शिवरीनारायण सेवा सहकारी समिति के प्रतिनिधि बने राष्ट्रीय कार्यक्रम के सहभागी

सहकार से समृद्धि' राष्ट्रीय सम्मेलन में शिवरीनारायण सेवा सहकारी समिति का प्रतिनिधित्व



सहकारिता से आत्मनिर्भरता 'सहकार से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सहकारिता प्रतिनिधि

राष्ट्रीय स्तर पर साझा किए गए नवाचारों व उपलब्धियों के साक्षी बने छत्तीसगढ़ के समिति प्रबंधक/प्राधिकृत अधिकारी 

देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मण्डपम में आयोजित "सहकार से समृद्धि के स्वर्णिम 5 वर्ष: उपलब्धता, नवाचारों और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम" राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश भर के सहकारिता दिग्गजों और प्राधिकृत अधिकारियों का समागम हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के समिति प्रबंधक/प्राधिकृत अधिकारियों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय स्तर पर साझा किए गए नवाचारों व उपलब्धियों के साक्षी बने। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला से विशेष रूप से पहुचे , दिनेश कुमार कश्यप समिति प्रबंधक (सेवा सहकारी समिति मर्यादित शिवरीनारायण प. क्र. 56 ) बीरबल कहरा समिति प्रबंधक ( सेवा सहकारी समिति मर्यादित केरा प.क्र. 1275 ) सहकारिता बंधुओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई, इनके साथ ही देश के कोने-कोने से पधारे हजारों समिति प्रबन्धक/प्राधिकृत अधिकारियों और सहकारिता से जुड़े साथियों ने इस महाधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​​कार्यक्रम के दौरान सहकारिता के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में हुए ऐतिहासिक सुधारों, डिजिटल नवाचारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई। 'सहकार से समृद्धि' के विजन को धरातल पर उतारने और 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों और स्थानीय सहकारी समितियों की भूमिका को रेखांकित किया गया।*

भारत मण्डपम के इस भव्य मंच पर पूरे देश के सहकारिता साथियों के साथ सम्मिलित होना एक सौभाग्य की बात है। यहाँ सीखे गए तकनीकी नवाचारों और सहकारी नीतियों को हम जमीनी स्तर पर लागू कर अपने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को और अधिक समृद्ध बनाएंगे।*

'सहकार से समृद्धि' राष्ट्रीय सम्मेलन में शिवरीनारायण सेवा सहकारी समिति का प्रतिनिधित्व

सहकारिता से आत्मनिर्भरता 'सहकार से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सहकारिता प्रतिनिधि

राष्ट्रीय स्तर पर साझा किए गए नवाचारों व उपलब्धियों के साक्षी बने छत्तीसगढ़ के समिति प्रबंधक/प्राधिकृत अधिकारी 

देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मण्डपम में आयोजित "सहकार से समृद्धि के स्वर्णिम 5 वर्ष: उपलब्धता, नवाचारों और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम" राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश भर के सहकारिता दिग्गजों और प्राधिकृत अधिकारियों का समागम हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के समिति प्रबंधक/प्राधिकृत अधिकारियों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय स्तर पर साझा किए गए नवाचारों व उपलब्धियों के साक्षी बने। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला से विशेष रूप से पहुचे , दिनेश कुमार कश्यप समिति प्रबंधक  (सेवा सहकारी समिति मर्यादित शिवरीनारायण प. क्र. 56 ) बीरबल कहरा समिति प्रबंधक ( सेवा सहकारी समिति मर्यादित केरा प.क्र. 1275 ) सहकारिता बंधुओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई,  इनके साथ ही देश के कोने-कोने से पधारे हजारों समिति प्रबन्धक/प्राधिकृत अधिकारियों और सहकारिता से जुड़े साथियों ने इस महाधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​​कार्यक्रम के दौरान सहकारिता के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में हुए ऐतिहासिक सुधारों, डिजिटल नवाचारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई। 'सहकार से समृद्धि' के विजन को धरातल पर उतारने और 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों और स्थानीय सहकारी समितियों की भूमिका को रेखांकित किया गया।*

भारत मण्डपम के इस भव्य मंच पर पूरे देश के सहकारिता साथियों के साथ सम्मिलित होना एक सौभाग्य की बात है। यहाँ सीखे गए तकनीकी नवाचारों और सहकारी नीतियों को हम जमीनी स्तर पर लागू कर अपने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को और अधिक समृद्ध बनाएंगे।*

Thursday, July 2, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामकुमार पटेल के घर गूंजी किलकारी, लक्ष्मी स्वरूपा कन्या रत्न के आगमन से परिवार में खुशी की लहर

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रामकुमार पटेल के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनके घर नन्हीं परी के रूप में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। 



30 जून, मंगलवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे प्रताप टॉकीज के पास स्थित सिद्धिविनायक लाइफ केयर अस्पताल में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका पटेल ने एक स्वस्थ एवं सुंदर कन्या रत्न को जन्म दिया।

इस शुभ समाचार के मिलते ही पूरे पटेल परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परिवार ने इस सुखद अवसर पर ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जैसे ही यह समाचार उनके समर्थकों, मित्रों और राजनीतिक सहयोगियों तक पहुँचा, बधाई देने वालों का तांता लग गया। फोन कॉल, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर लोगों ने पूर्व मंत्री रामकुमार पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका पटेल को कन्या रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े अनेक लोगों ने इसे पूरे परिवार के लिए सौभाग्य का क्षण बताया और कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है। सभी ने नवजात शिशु के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माता-पिता को इस नए जीवन अध्याय की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में माँ और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस सुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में भी प्रसन्नता का वातावरण है और लगातार लोग परिवार को शुभकामनाएँ भेज रहे हैं।

हमारी ओर से भी पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामकुमार पटेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका पटेल तथा पूरे परिवार को कन्या रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि नन्हीं बिटिया स्वस्थ, दीर्घायु, यशस्वी और सुख-समृद्ध जीवन प्राप्त करे तथा पूरे परिवार के जीवन में सदैव खुशियाँ लेकर आये

Tuesday, June 30, 2026

शिवरीनारायण बना शिक्षा का महाकुंभ: जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, शिवरीनारायण में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



 कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सहभागिता रही। पूरे विद्यालय परिसर में शिक्षा के प्रति उत्साह और नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत का उल्लास देखने को मिला।कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति माननीय श्री नारायण चंदेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, ,अंबेश जांगड़े  जिला अध्यक्ष,  चंद्रकांत तिवारी सदस्य, माध्यमिक शिक्षा मंडल  श्रीमती सत्यलता मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष , गगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष),  राहुल थवाईत अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल,प्रकाश बिल्लू बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी  अशोक सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश शर्मा (प्रधान पाठक), बी के देवांगन (प्राचार्य), अमन केसरवानी (शैक्षिक समन्वयक), अशोक पाटले (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़),  हरिराम जायसवाल (परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा), श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती अंजना सिंह, श्री तरुण साहू (एबीईओ, नवागढ़), श्री चंद्रशेखर महतो, टी आर कुर्रे, रमेश साहू, सत्यनारायण यादव ,श्रीमती मीनाक्षी केसरवानी,  वि खंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़, राकेश कुमार सोनी, दुष्यंत कुमार भर्तृहरि तथा विकासखंड नवागढ़ एवं पामगढ़ के शिक्षा विभाग के अधिकारी, व्याख्याता, शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आकर्षक क्षण तब आया जब नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-चंदन लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, स्कूल बैग, जूते, मोजे एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने पालकों से प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नियमित प्रवेश एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था, अनुशासन एवं भव्य आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायी बताया।सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंट्स भेंट किया गया।

    कार्यक्रम का प्रभावी संचालन व्याख्याता  कोमल साहू एवं श्रीमती सुश्री रेशमा उरांव ने किया। अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए न्योताभोज की व्यवस्था की गई

Monday, June 29, 2026

45 वर्षों बाद केवट निषाद समाज की जमीन पर मिला पुनः कब्जा, प्रशासन की मौजूदगी में केंद्रीय समिति ने संभाली भूमि

जांजगीर-चांपा जिले के चिल्हाटी ग्राम में छत्तीसगढ़ केवट निषाद समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन रहा।



 समाज की लगभग 2 एकड़ 27 डिसमिल भूमि, जिस पर पिछले करीब 45 वर्षों से अवैध कब्जा बताया जा रहा था, वह लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आज पुनः समाज के अधिकार में आ गई।

केंद्रीय समिति शिवरीनारायण द्वारा वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद प्रशासन की उपस्थिति में भूमि पर समाज को पुनः कब्जा दिलाया गया। इस दौरान पटवारी, तहसीलदार एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत समाज को भूमि का कब्जा सौंपा गया।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह समाज की एकता, धैर्य और कानूनी संघर्ष की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि समाज की संपत्ति की रक्षा करना प्रत्येक स्वजातीय बंधु की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी समाज के अधिकारों की सुरक्षा के लिए इसी प्रकार प्रयास जारी रहेंगे।

भूमि पर पुनः कब्जा दिलाने की इस पूरी प्रक्रिया में क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ चिल्हाटी एवं आसपास के स्थानीय स्वजातीय बंधुओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा। सभी ने एकजुट होकर समाज के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समाज के लोगों ने केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि वर्षों से लंबित यह मामला आखिरकार न्याय और कानून के बल पर समाज के पक्ष में सुलझा।

Wednesday, June 24, 2026

पूर्व न.पं.अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल की 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर भव्य श्री श्याम..

शिवरीनारायण। नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता संजय अग्रवाल तथा उनकी धर्मपत्नी सरोज अग्रवाल की 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भव्य श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। 



धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण इस आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं खाटू श्याम बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन, संकीर्तन एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं भजन सम्राट श्री कुमार दीपक जी की संगीतमय प्रस्तुति रही। उन्होंने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों से पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे तथा पूरा आयोजन स्थल "जय श्रीराम" और "जय श्रीश्याम" के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर संजय अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल ने अपने वैवाहिक जीवन के सफल 31 वर्ष पूर्ण होने पर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा, परिवारजनों के स्नेह तथा समाज के सहयोग से उन्हें निरंतर सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती रही है।

कार्यक्रम में भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पवन साय, बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल, कमलेश जांगड़े, अनुज शर्मा, अंबेश जांगड़े, राहुल थवाईत, मोहन कुमारी साहू, कमलादेवी पटले, सनम जांगड़े सहित नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा अग्रवाल दंपत्ति को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासित व्यवस्थाओं एवं धार्मिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक यादगार आयोजन बताया।

भक्ति, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बना यह श्री श्याम महोत्सव नगर एवं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Monday, June 22, 2026

जोक नदी तटबंध निर्माण में अनियमितता के आरोप, अवैध खनन और गुणवत्ता पर उठे सवाल, आरोप है कि नाबालिक बच्चों से काम कराया जा रहा हैं.

कसडोल। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उपसंभाग गिरौदपुरी में जोक नदी पर 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से संचालित व्यपवर्तन शीर्ष जीर्णोद्धार एवं डाउनस्ट्रीम तटबंध निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। 



स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया सामग्री के उपयोग, अवैध रेत खनन, बिजली के कथित अवैध उपयोग तथा नाबालिगों से कार्य कराए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार ठेका प्राप्त करने वाले ठेकेदार विक्रम खंडेलवाल द्वारा निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे तटबंध की मजबूती और दीर्घकालिक सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही रेत प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से खनन कर लाई जा रही है। इससे शासन को राजस्व हानि होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

निर्माण स्थल पर बिजली उपयोग को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य के लिए ग्राम पंचायत अर्जुनी के बिजली कनेक्शन का उपयोग किया जा रहा था, जबकि स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था उपलब्ध है। इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा जांच की बात कही गई है।

ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर सूचना पटल नहीं लगाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की है। नियमानुसार किसी भी शासकीय निर्माण कार्य की लागत, कार्यदायी संस्था, स्वीकृत राशि एवं अन्य आवश्यक जानकारियां सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जानी चाहिए, लेकिन मौके पर ऐसा नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

वहीं ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन बच्चों का निर्माण कार्य पर मजदूरी करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा हैं 


अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच किस प्रकार करते हैं तथा जांच में यदि अनियमितताएं सामने आती हैं तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Sunday, June 7, 2026

शिवरीनारायण-राहौद की रिद्धांशी बनी अबेकस चैंपियन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शिवरीनारायण/राहौद क्षेत्र की 9 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्रा रिद्धांशी साहू ने अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं



कक्षा तीसरी की छात्रा रिद्धांशी ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लिस्निंग प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप तथा विजुअल प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब हासिल किया।


रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित इस प्रतियोगिता में रिद्धांशी ने अपनी गणितीय क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 मिनट में 200 गणितीय प्रश्नों को हल कर सभी को प्रभावित किया। वर्तमान में वह अपने से उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी गणित में कड़ी टक्कर दे रही हैं।

रिद्धांशी के पिता विश्वा साहू एवं माता रिंकी साहू ने बताया कि जब उनकी बेटी ने जांजगीर की अबेकस प्रशिक्षिका रेणुका शर्मा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन अबेकस क्लास जॉइन की थी, तब वह अन्य बच्चों की तरह गणित में सामान्य छात्रा थी। नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के बाद आज वह कठिन गणितीय सवालों को बेहद तेज गति से हल कर लेती हैं।

अबेकस प्रशिक्षिका रेणुका शर्मा ने बताया कि उनकी ऑनलाइन कक्षाएं 6 से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए संचालित की जाती हैं। सप्ताह में दो दिन एक-एक घंटे की कक्षाओं में बच्चों को नौ चरणों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इस पद्धति से बच्चों का गणित का डर समाप्त होता है तथा उनकी स्मरण शक्ति, सुनने-समझने की क्षमता, लिखने की गति और मानसिक विकास में उल्लेखनीय वृद्धि होती हैं। फ्लैश कार्ड एक्टिविटी एवं ब्रेन डेवलपमेंट एक्सरसाइज के माध्यम से बच्चों के छिपे हुए कौशल को भी विकसित किया जाता हैं।

रिद्धांशी की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल हैं। लोगों ने उसकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

शिवरीनारायण में सूत सारथी समाज का शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा संपन्न

शिवरीनारायण। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित सत्संग भवन में सूत सारथी समाज द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा का आयोजन किया गया।



 कार्यक्रम में समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

आमसभा में समाज के विकास, संगठन विस्तार तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज की प्रगति के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति एवं सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित समाजजनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tuesday, June 2, 2026

7 जून को सूत सारथी समाज का शपथ ग्रहण समारोह सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का शपथ

 7 जून को सूत सारथी समाज का शपथ ग्रहण समारोह सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का शपथ




ग्रहण समारोह 7 जून को दोपहर 12 बजे शिवरीनारायण में आयोजित होगा। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल थवाईत एवं ओम प्रकाश साहू उपस्थित रहेंगे। समारोह के लिए समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शेषराज हरबंश से उनके निवास पर मुलाकात कर आमंत्रण दिया। समाज की आमसभा में सर्वसम्मति से शिव कुमार सारथी, मोहित सारथी, पवन बघेल एवं अनिल सारथी सहित नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया था। प्रदेश महासचिव पवन बघेल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Wednesday, May 20, 2026

प्रांतीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला 2026 का किया शुभारंभ राजेश्री महन्त जी ने

पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षार्थी ले सकेंगे प्रशिक्षण गायन, वादन एवं नृत्य का



पांच दिवसीय प्रान्तीय शास्त्री संगीत कार्यशाला 2026 का आयोजन संस्कार भारती जिला इकाई शक्ती एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर शिवरीनारायण मे किया गया है। इसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं अतिथियों ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पवन सुल्तानिया ने की, संगीत की देवी माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया, अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला से आयोजन समिति के द्वारा किया गया। ग्वालियर एवं खैरागढ़ सहित अनेक स्थानों से आए हुए कलाकारों द्वारा गायन, वादन एवं नृत्य  प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- *यह हम शिवरीनारायण नगर वासियों का परम सौभाग्य है कि संस्कार भारती जिला इकाई शक्ती के द्वारा संगीत के प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन इस नगर में हुआ है*। यहां छत्तीसगढ़ राज्य सहित *अन्य प्रान्तों से आए हुए प्रख्यात संगीत साधकों के द्वारा आप सभी को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, मुझे आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि इससे आप सभी को संगीत की अनेक विधाओं को सीखने और समझने का बहुत अच्छा अवसर प्राप्त होगा* लोगों को भागवताचार्य योगेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि- *साहित्य संगीत कला विहीन: साक्षात पशु पुच्छ विषाण हीन:*।  आचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि - *संगीत ईश्वर की शक्ति है* लोगों को समाज सेवी सुबोध शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से ग्वालियर से शास्त्रीय गायन के लिए डॉक्टर यश देवले, तबला प्रशिक्षक खैरागढ़ से दीपक दास महंत, कथक नृत्यांगना सुश्री सीमा बरेठ, प्राचार्य बसंत देवांगन, शिक्षा जगत से मिश्रा जी, जगदीश यादव, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत संचालन बारी-बारी से शरद पांडे एवं मनोज तिवारी जी ने किया। संस्था के अध्यक्ष के. आर. कश्यप ने आभार व्यक्त की।

Sunday, May 17, 2026

जनचौपाल में कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंस को रोकने वाले कलेक्टर एसपी पर हो कार्यवाही

रायपुर/18मई2026/पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंस को मुख्यमंत्री के जनचौपाल कार्यक्रम में जाने से रोकने वाले कलेक्टर एसपी पर कार्यवाही की मांग करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नारी वंदन की ढोंग औऱ आधी आबादी को उसका हक़ देने की दावों की पोल खुल गई जब कांग्रेस के महिला विधायक शेषराज हरवंस को उनके पॉमगढ़ विधानसभाके ग्राम कोसला के जनचौपाल में जाने से कलेक्टर एसपी के द्वारा रोक दिया गया।



क्या भाजपा सरकार में महिला जनप्रतिनिधि का यही सम्मान है?इसी को महिला सशक्तिकरण कहते है?महिला विधायक को जनता के प्रति कर्तव्य निभाने से क्यों रोका गया? कलेक्टर एसपी को जनचौपाल में महिला विधायक को आने से रोकने किसने निर्देश दिया? ये कैसा गोपनीय जनचौपाल है?जिला प्रशासन आखिर क्या छुपाना चाहती थी?जनचौपाल का मतलब खुली चर्चा होती है जब जनप्रतिनिधि को रोका गया ऐसे में जनता की क्या खाक सुनी जायेगी?आखिर इतना डर किस बात का?महिला विधायक को जनचौपाल में जाने से रोकने वाले कलेक्टर एसपी पर कड़ी कार्यवाही हो.सरकार सुनिश्चित करे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल में लोकतांत्रिक अधिकार को खत्म किया जा रहा है।सरकार में बैठे लोगो की आलोचना सुनने की क्षमता खत्म हो गई है।ढाई साल में सरकार के प्रति हर वर्ग में भारी नाराजगी है।सरकार पूरी तरह फैल हो गई है।सनस्याओ का अंबार लग गया है।जनता के गुस्सा से बचने हर तरफ सिर्फ तानाशाही चलाई जा रही है।प्रशासनिक अराजकता चरम सीमा में है सरकार का नियंत्रण प्रशासन में नही है।जनता अपनी समस्याओं को लेकर विभागों का चक्कर लगा रही है।सरकार तिहार जन चौपाल का आयोजन प्रोपोगंडा करने कर रही है।इन आयोजनों में भी जनता को राहत नही मिल रहा है विपक्ष के जनप्रतिनिधि जब जनता की आवाज उठाते है तो उन्हें सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर रोका जाता है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज की जाती है।कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता भाजपा सरकार के तानाशाही से डरने वाले नही है जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

धनंजय सिंह ठाकुर

वरिष्ठ प्रवक्ता

आस्था एवं पारम्परिक उल्लास के साथ रखा गया वट सावित्री व्रत

जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम अमोरा (महन्त) में देवरहा तालाब एवं धाराशिव (रोगदा) में शनि मंदिर के पास शनिवार के दिन वट सावित्री व्रत का पर्व श्रद्धा , आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।



 गांव की सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विथि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु , सुखमय जीवन एवं परिवार की समृद्धि की कामना की। इन दिन सुबह से ही महिलायें पारंपरिक वेशभूषा एवं श्रृंगार में पूजास्थल पहुंचीं , जहां उन्होंने वट वक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधे और पूजा-अर्चना कर भजन कीर्तन भी की। इस दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया गया तथा महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की। पूजा स्थल पर धार्मिक भक्ति और उत्साह का अद्रुत माहौल देखने को मिला। महिलाओं की बड़ी सहभागिता से पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। वहीं ग्रामीणों ने भी इस धार्मिक आयोजन को भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक बताया। बताते चलें कि इसी दिन दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापिस मांगे थे , तब से आज तक सुहागिन महिलाये विवाहित पीपल व वट वृक्ष की पूजा करती हैं। अमोरा में प्रभा पाण्डेय , विजय लक्ष्मी पाण्डेय , सरोज पाण्डेय , रागनी पाण्डेय , सविता तिवारी ,चांदनी तिवारी , सावित्री यादव , संगीता साहू , पूनम साहू , गणेशी कश्यप , रागनी साहू , पिंकी कश्यप एवं धाराशिव में कृष्णा बाई यादव , सुनीता यादव , जया यादव , रामकुमारी पटेल , उषा महंत , भगवती महंत , गुरबारी महंत , चांदनी पटेल और परमेश्वरी पटेल सहित सैकड़ों महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

Tuesday, April 28, 2026

हीरागढ़ ( टुरी ) में महायज्ञ, भक्ति का महासंगम

 जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हीरागढ़, यानी टुरी, इन दिनों भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ है



 यहां पंच कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें लगभग 500 कन्याओं ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ी करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। गांव की गलियों में जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दे रही है।

इस महायज्ञ में अयोध्या धाम से पधारे पंडित श्री तुंगनाथ शास्त्री जी महाराज यज्ञाचार्य के रूप में अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं, वहीं वृंदावन धाम से आए स्वामी श्री पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। मुख्य यजमान श्री नरोत्तमलाल कश्यप पत्नी श्रीमति मालती देवी कश्यप जी है,

यह आयोजन जगतगुरु परंपरा से जुड़े संतों के सानिध्य में रहे एवं इस  गांव के पूर्व निवासी स्वर्गीय श्री दुलीचंद शर्मा जी का पोता डॉक्टर अनंताचार्य जी महाराज और ग्रामवासियों के संकल्प से किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समस्त जीवों और राष्ट्र के कल्याण की कामना भी है। यह इस गांव का ऐतिहासिक महायज्ञ है इससे पूर्व इस गांव में इतना भव्य आयोजन नहीं हुआ है

गांव में चल रहे इस वैदिक महायज्ञ में श्रद्धालु तन, मन और धन से सेवा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। आयोजकों ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर पहुंचकर यज्ञ में सहभागिता करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।

हीरागढ़ का यह आयोजन न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का भी जीवंत उदाहरण बन रहा है।

Sunday, April 26, 2026

शिवरीनारायण तेंदुवा धाम में 27 अप्रैल से 5 मई तक 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में सजेगा आध्यात्मिक महाकुंभ













राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित मधुकर खेर स्मृति प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. अशोक हरिवंश एवं विशाल खंडेलवाल ने जानकारी दी कि 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक शिवरीनारायण में 9 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।यह दिव्य आयोजन तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मयार्दा और भक्ति के भावों से जुड़ सकेंगे।कथा का आयोजन हरिवंश कृपा राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुआ धाम, कुरियारी (शिवरीनारायण) में किया जाएगा। आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया और व्यवस्थित किया जा रहा है, जहां प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक दुर्लभ और सौभाग्यशाली अवसर बताया है, जब पूज्य गुरुदेव स्वयं अपनी दिव्य वाणी से रामकथा का रसपान कराएंगे।

स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज 22 भाषाओं के विद्वान, 250 से अधिक ग्रंथों के रचयिता तथा ज्ञानपीठ एवं साहित्य अकादमी सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हैं। वे दिव्यांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति भी हैं और उनकी ओजस्वी वाणी ने असंख्य लोगों के जीवन को आध्यात्मिक दिशा दी है।

इस आयोजन को सामाजिक समरसता के संदेश के साथ जोड़ा गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों को विशेष रूप से सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। एक दिन दिव्यांगजनों, एक दिन रक्तदाताओं, एक दिन कुष्ठ रोगियों तथा एक दिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा, जिससे समाज में जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में विष्णुदेव साय, रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अनुज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त 27 एवं 28 अप्रैल को वासुदेवानंद सरस्वती जी के आगमन की संभावना है। किन्नर अखाड़ा से कौशल्या नंद गिरी जी भी कार्यक्रम में 2झ्र3 दिनों तक सहभागिता करेंगी। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के मीडिया सलाहकार रमाकांत पांडेय जी 7 दिनों तक उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडेय के परिवार से पद्मश्री उमाशंकर पांडेय जी के भी शामिल होने की सूचना है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि वे उसी मंदिर में आ रहे हैं, जिसकी स्थापना और संपोषण उन्होंने स्वयं किया है। यह मंदिर प्रदेश का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनने जा रहा है, जिसकी ऊंचाई कलश सहित 151 फीट होगी। वर्तमान में मंदिर का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है, जो इसकी भव्यता और तीव्र गति से हो रहे निर्माण को दशार्ता है।

यह आश्रम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज कल्याण का एक सशक्त माध्यम भी बन चुका है। यहां किसानों के हित में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं तथा निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग को सहयोग प्रदान किया जाता है।आश्रम परिसर में स्थित श्री राम-जानकी मण्डपम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और शांति का केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले ग्रामीणों एवं अन्य आगंतुकों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यह स्थान एक समग्र सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

आगामी समय में इस आश्रम को एक विशाल वैदिक विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है, जो वैदिक शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस प्रकार यह स्थल धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा।आयोजकों ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य एवं पुण्य आयोजन का लाभ उठाएं और श्रीराम कथा का श्रवण कर अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाएं।कथावाचक और श्री राघव सेवा समिति के प्रमुख डॉ अशोक हरिवंश ने बताया कि अपने पिता देहदानी हरिवंश चतुर्वेदी की स्मृति में राम मिलेंगे आश्रम की स्थापना छ.ग. के पुरुषोत्तम तीर्थ, माता शबरी की जन्म भूमि शिवरीनारायण (छ.ग.) में की गई है।

हरिवंश गुरुकुलम की स्थापना अंग्रेजी माध्यम।

हरिवंश औषधालय की स्थापना।

हरिवंश वैदिक विद्यालय की स्थापना।

माँ दुर्गा गौ मंदिर की स्थापना।

पंचमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना।

श्रीराम-जानकी मण्डपम की स्थापना।

गीता वाटिका की स्थापना।

हनुमत प्रवेश द्वार का निर्माण।

निर्धन कन्या का विवाह ।

शबरी बर्तन बैंक ।

शबरी रसोई का संचालन ।

माता कौशल्या अन्न बैंक की स्थापना।

शिवलोक की स्थापना

छ.ग. प्रदेश के इस आश्रम में स्थापत्य कला के दृष्टिकोण से, भव्य सुंदर श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर की ऊँचाई धरातल से 131 फिट होगा जो ‘कलिंग शैली’ में निर्मित हो रहा है।

निवेदक : समस्त राम भक्त परिवारसंपर्क : 9826602222

9669066666

Thursday, April 23, 2026

शिवरीनारायण में आगामी जनगणना के लिए शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

शिवरीनारायण, 23 अप्रैल – आगामी जनगणना कार्य की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए शिवरीनारायण प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज़ कर दिया है। 



1 मई से 30 मई तक प्रस्तावित जनगणना कार्य को निष्कलंक और सटीक तरीके से संपन्न करने के उद्देश्य से, तहसील के सेजेस विद्यालय में शिक्षकों और शिक्षिकाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


         यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एसडीएम , तहसीलदार , और नायब तहसीलदार  की उपस्थिति में हुआ, जिसमें कुल 23 सुपरवाइजर और 127 प्रगणकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जनगणना की प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि, डिजिटल एंट्री सिस्टम के इस्तेमाल, और फील्ड में उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में, प्रशिक्षकों ने जनगणना के दौरान सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बारे में शिक्षकों को बताया और इस कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि जनगणना कार्य को सही और सटीक आंकड़ों के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि समाज के हर वर्ग की वास्तविक स्थिति का सही चित्र सामने आ सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार ने कहा, "हमारा प्रयास है कि जनगणना का कार्य बिना किसी गलती के पूरा हो, ताकि सरकार को सही आंकड़े मिल सकें और वह उसी के आधार पर योजनाओं और नीतियों का निर्धारण कर सके। यह जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि हमारे समाज की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने का एक अहम कदम है।"।                   

              प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी सुपरवाइजर और प्रगणक जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करें और पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक समर्थन प्रदान किया जाए। जनगणना कार्य को लेकर शिवरीनारायण प्रशासन की सक्रियता और तत्परता ने स्थानीय समुदाय को विश्वास दिलाया है कि यह कार्य पूर्ण पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न होगा।

Wednesday, April 22, 2026

शबरी की अटूट भक्ति पर गुंजेगी राम कथा, तेंदुआ धाम में नौ दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

 धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बनते जा रहे शिवरीनारायण नगर से लगे ग्राम तेंदुआ धाम स्थित राम मिलेंगे आश्रम में एक बार फिर भक्ति का विराट संगम देखने को मिलेगा।



 यहां 27 अप्रैल से 5 मई तक नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. अशोक हरिवंश ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का शुभारंभ 27 अप्रैल को पारंपरिक विधि-विधान और भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा पूरे नगर में भ्रमण कर आयोजन स्थल पहुंचेगी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा में देश के सुप्रसिद्ध संत एवं रामकथा वाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। वे विशेष रूप से माता शबरी की अटूट श्रद्धा, भक्ति और भगवान श्रीराम के प्रति समर्पण की कथा को विस्तार से प्रस्तुत करेंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश मिलेगा।

कथा का आयोजन श्रीराम जानकी मंडपम में किया जाएगा, जहां लगभग 5000 श्रद्धालुओं के बैठने की सुसज्जित व्यवस्था की गई है। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगी। इसके साथ ही प्रतिदिन भोग-प्रसाद एवं विशाल भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी को असुविधा न हो।

डॉ. हरिवंश ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व इसी आश्रम में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के करकमलों द्वारा भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया गया था। अब पुनः उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है।

राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम के सदस्यों एवं आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं, श्रीराम कथा का श्रवण करें तथा अपने जीवन को धर्म और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करें।

Monday, April 13, 2026

ग्राम पंचायत कामता के शासकीय तालाब पर कब्जे का आरोप, जेसीबी से उत्खनन जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

जांजगीर चांपा जिला के शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कामता में स्थित पुराने शासकीय तालाब पर अवैध कब्जे और उत्खनन का गंभीर मामला सामने आया है।



 ग्रामीणों के अनुसार “जीधन तालाब” के नाम से प्रसिद्ध इस तालाब को गांव के एक कश्यप परिवार द्वारा अपनी पुश्तैनी संपत्ति बताकर कब्जाने की कोशिश की जा रही है। मामले में जेसीबी मशीनों से खुलेआम खुदाई जारी है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित परिवार द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से तालाब की मिट्टी का लगातार उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। जबकि राजस्व अभिलेखों में उक्त तालाब स्पष्ट रूप से शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहना प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध उत्खनन से तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। तालाब क्षेत्र का स्वरूप बिगड़ने से भविष्य में जल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। वहीं, शासन की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के तहत इस तालाब का विकास कार्य कराया जा सकता था, जिससे गांव के जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार मिलता, लेकिन निजी लाभ के लिए इसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामवासियों का आरोप है कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और पूरे मामले में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।


*ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:*


शासकीय तालाब से अवैध कब्जा तत्काल हटाया जाए


जेसीबी मशीन और ट्रैकर से परिवहन हो रहे उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए


दोषियों के खिलाफ राजस्व एवं आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए


मनरेगा के तहत तालाब का वैज्ञानिक तरीके से विकास कार्य कराया जाए


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाता है या फिर शासकीय संपत्ति पर इस तरह का अतिक्रमण यूं ही जारी रहेगा।

Saturday, April 4, 2026

शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला शिवरीनारायण में ‘न्योता भोज’ का भव्य आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

जांजगीर-चांपा जिला के शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला शिवरीनारायण में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।



 इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। 

विद्यालय परिसर में इस दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बच्चे अनुशासन के साथ पंक्तिबद्ध होकर भोजन ग्रहण करते नजर आए और इस पहल की सराहना की। ‘न्योता भोज’ योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को विद्यालय से जोड़ना तथा बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाना है।

प्रधान पाठक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ‘न्योता भोज’ एक प्रेरणादायक पहल है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने विशेष अवसर—जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य खुशी के मौके पर—विद्यालय में आकर बच्चों को भोजन करा सकता है। इससे समाज और विद्यालय के बीच संबंध मजबूत होते हैं और बच्चों को अतिरिक्त पोषण भी प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मीयता की भावना विकसित होती है तथा वे समाज के प्रति जुड़ाव महसूस करते हैं। विद्यालय परिवार इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। 

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिंहा ने कहा कि ‘न्योता भोज’ जैसी योजनाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे न केवल बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलता है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करने की अपील की। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर हरिराम जायसवाल डीएमसी जांजगीर ,नवागढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक पाटले, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, समस्त पार्षदगढ़, प्रधान पाठक ओमप्रकाश शर्मा,  द्रोपदी केशरवानी,बुद्धेश्वर केशरवानी, डॉ धर्मेन्द्र राम ,ओम प्रकाश साहू,मनोज तिवारी ,बसंत देवांगन, कोमल साहू, तेरस राम कुर्रे, सत्यनारायण यादव एवं रेशमा उरांव अमन,मनीराम, मनमोहन महिलांगे अजय खन्ना सहित जनप्रतिनिधि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Monday, March 23, 2026

यूएनआई मुख्यालय के पत्रकारों-कर्मचारियों को पुलिस ने बलपूर्वक बाहर निकाला, परिसर सील

नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) स्वतंत्र भारत के मीडिया के इतिहास में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में शुक्रवार देर शाम देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के परिसर को दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के भारी अमले की तैनाती कर बिना किसी पूर्व नोटिस के जबरन खाली करा लिया गया। समाचार एजेंसी का पिछले कई दशकों से 09 रफी मार्ग पर स्थित परिसर से संचालन हो रहा है।



आज अचानक कुछ सरकारी अधिकारी दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 300 जवानों तथा अधिकारियों और कुछ वकीलों के साथ परिसर में घुस आये और कर्मचारियों से तुरंत न्यूजरूम खाली कर परिसर से बाहर जाने का दबाव डालने लगे।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश से की जा रही है, लेकिन वे कोई लिखित आदेश दिखा सके। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी आराम से बाहर नहीं निकलते हैं तो उन्हें बल प्रयोग करना पड़ेगा।


कर्मचारियों के कुछ समय देने और कंपनी प्रबंधन के आने का इंतजार करने के अनुरोध तथा नोटिस दिखाने की मांग पर उन्होंने महिला कर्मचारियों सहित कुछ कर्मचारियों को जबरन घसीटकर और धक्का देकर उनकी सीटों से हटाया और न्यूजरूम से बाहर निकाला। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौच भी किया गया।

पुलिस अमले ने परिसर के गेट पर कब्जा कर लिया और खबरों के सिलसिले में बाहर गये पत्रकारों और प्रबंधन के अधिकारियों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। वे अपने व्यक्तिगत सामान भी नहीं ले पाये।


यह समझ से परे है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के और समाचार एजेंसी के वरिष्ठ प्रबंधन की अनुपस्थिति में कर्मचारियों को परिसर से इस तरह बाहर क्यों किया गया।

इस परिसर को अचानक खाली कराये जाने से यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया की अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू सेवा के करीब 500 से भी अधिक सब्सक्राइबरों को खबरों का प्रेषण अचानक रुक गया। इससे ऐतिहासिक संवाद समिति के अस्तित्व और सैकड़ों कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के भविष्य पर भी तलवार लटक गयी है।

Wednesday, March 11, 2026

विधानसभा में गूंजी वन्यजीवों की 'चीख': 24 माह में 9 बाघ और 38 हाथियों की मौत, विधायक शेषराज हरवंश ने पूछा- 'हाथी मित्र दल' क्या कर रहे थे

रायपुर/पामगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को वन्यजीवों के संरक्षण का मुद्दा गरमाया रहा। 



पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने सदन में आंकड़ों के साथ सरकार की घेराबंदी करते हुए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सरकार के मात्र 24 महीने के अल्प कार्यकाल में रिकॉर्ड संख्या में बाघों, हाथियों और अन्य वन्यजीवों की मौत यह स्पष्ट करती है कि वन विभाग अपने कानूनी कर्तव्यों का पालन करने में पूरी तरह विफल रहा है।


*​24 महीनों का 'डेथ ऑडिट': चौंकाने वाले आंकड़े*

​सदन में प्रस्तुत तारांकित प्रश्न क्रमांक-11 (कुल क्रमांक 1641) के माध्यम से विधायक हरवंश ने बताया कि दिसंबर 2023 से जनवरी 2026 के बीच प्रदेश में वन्यजीवों की मृत्यु की दर डराने वाली है।


​बाघों की मौत: कुल 09 बाघ काल के गाल में समा गए। इनमें से 3 बाघों की मौत समय पर उचित चिकित्सा न मिलने के कारण हुई, वहीं 2 बाघों का अवैध शिकार बिजली के करंट से कर दिया गया।


​हाथियों का तांडव और त्रासदी: इस अवधि में कुल 38 हाथियों की मौत हुई, जिनमें से 13 हाथियों ने बिजली के अवैध करंट के कारण दम तोड़ा।

​अन्य वन्यजीव: अन्य प्रजातियों के 562 वन्य प्राणी अस्वाभाविक रूप से मृत पाए गए।


*​करंट से मौत और 'हाथी मित्र दल' की भूमिका पर सवाल*

​विधायक शेषराज हरवंश ने सदन में तल्ख लहजे में पूछा कि जब वन विभाग के पास बाघों और हाथियों की निगरानी के लिए पूरी ट्रैकिंग टीम और संसाधन उपलब्ध हैं, तो शिकारी उनसे ज्यादा ताकतवर कैसे साबित हो रहे हैं? उन्होंने सवाल उठाया कि, "हाथियों की सुरक्षा के लिए तैनात 'हाथी मित्र दल' इन घटनाओं के वक्त क्या कर रहे थे ?" उन्होंने बिजली विभाग और वन विभाग की सांठगांठ या लापरवाही की ओर इशारा करते हुए पूछा कि अवैध बिजली तार बिछाने वालों के खिलाफ अब तक क्या ठोस कार्रवाई की गई है?


*​सड़कों पर वन्यजीवों का 'शमशान', अंडरपास पर घेरा*


​विधायक ने अन्य प्रजातियों के 562 वन्यजीवों की मौत का मामला उठाते हुए बताया कि इनमें से अधिकांश की मृत्यु वाहनों की ठोकर लगने से हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वन्यजीवों को सड़कों पर मरने से बचाने के लिए क्या भविष्य में अंडरपास बनाने की कोई योजना है या नहीं?


*​पामगढ़ के विकास के लिए भी बुलंद की आवाज*


​वन्यजीवों के साथ-साथ विधायक शेषराज हरवंश ने अपने निर्वाचन क्षेत्र पामगढ़ की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए याचिकाओं की प्रस्तुति भी की। उन्होंने प्रमुखता से निम्नलिखित मांगें रखीं। जिनमें ​पामगढ़ के महाविद्यालय में सेमीनार हॉल का निर्माण।

​ग्राम झिलमिली पहुंच मार्ग का निर्माण। ​पामगढ़ में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण। विधायक शेषराज हरवंश द्वारा विधानसभा में उठाए गए इन सवालों ने न केवल वन विभाग की चौकसी की पोल खोल दी है, बल्कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण की नीति पर भी एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह है कि वन मंत्री इन मौतों की जिम्मेदारी किस पर तय करते हैं।